गोरखपुर: एनडीआरएफ ने केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 में छात्रों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया
एनडीआरएफ (आरआरसी) गोरखपुर ने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 02, गोरखपुर में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के तहत आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन और उप कमांडेंट श्री संतोष कुमार के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में भूकंप, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, रक्तस्राव रोकने और फंसे लोगों को बचाने की तकनीकें सिखाई गईं।