गोरखपुर: गोरखपुर यूनिवर्सिटी में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य शुभारंभ हुआ
गोरखपुर विश्वविद्यालय में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य शुभारंभ कुलपति प्रो. पूनम टंडन द्वारा किया गया। 22 टीमों के मार्च पास्ट और 26वीं वाहिनी पीएसी के बैंड की धुन से समारोह गरिमामय बना। कुल 400 खिलाड़ी प्रतिभागी रहे, जिनमें गोरखपुर विश्वविद्यालय की 45 खिलाड़ियों की टीम सबसे बड़ी रही। कुलपति प्रो. टंडन ने खेलों के सामंजस्य, समानता के महत्व को बताया।