गोरखपुर: खोराबार पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को तरकुलही अकटहवा से किया गिरफ्तार
पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना खोराबार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो अभियुक्तों—विरेन्द्र और ओमकार (निवासी तरकुलही अकटहवा, थाना खोराबार) को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि 3 फरवरी 2025 को इन्होंने पुरानी रंजिश के चलते वादी के छोटे भाई पर घर में घुसकर रॉड व पंच से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।