गोरखपुर: जिले में स्टाम्प वाद समाधान योजना लागू, 31 मार्च 2025 तक उठाएं लाभ, मात्र ₹100 जुर्माने पर होगा समाधान
स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, जनपद गोरखपुर ने स्टाम्प वादों के शीघ्र निस्तारण के लिए एक विशेष "स्टाम्प वाद समाधान योजना" लागू की है। इस योजना के तहत नागरिकों को मात्र ₹100 के आर्थिक दंड के साथ अपने स्टाम्प वादों का निपटारा करने का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा घोषित इस योजना के तहत मात्र ₹100 जुर्माने के साथ होगा समाधान।