*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना कार्य का शुभारंभ*
आज दिनांक 14 जून, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में संयुक्त सचिव सह अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, जहानाबाद श्री राजीव कुमार की उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।
*इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 1,512 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना कार्य का शुभारंभ किया गया। साथ ही ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित 1,278 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन, लोकार्पण एवं कार्यारंभ भी किया गया।*
नई सरकार के गठन के 60 दिन पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वच्छ, सस्ती एवं सतत ऊर्जा उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे बिजली व्यय में कमी आएगी तथा नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।
यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी सहायता प्राप्त होगी। राज्य सरकार एवं ऊर्जा विभाग द्वारा योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
*जहानाबाद जिले में प्रथम चरण में 3,163 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के परिसरों में सोलर संयंत्र स्थापित किए जाने हैं, जिसकी शुरुआत काको प्रखंड अंतर्गत कल्पा पंचायत के टाली गांव से हो चुकी है। यहां चार कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं—श्री राजेश कुमार, श्रीमती संगीता देवी, श्री वारिस मियां एवं श्री राम पुकार के घरों में सोलर संयंत्र स्थापित किए गए हैं।*
*इसके अतिरिक्त सोलर फीडर सोलराइजेशन स्कीम (कुसुम योजना) के अंतर्गत जहानाबाद जिले में चरुई में 7.7 मेगावाट तथा ओकरी में 2 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।*
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जनहित में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी पहल बताते हुए आम नागरिकों से इसका अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।
#सबका_सम्मान_जीवन_आसान
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
9 views | Jehanabad, Bihar | Jun 14, 2026