सोहागपुर: कौमी एकता प्रकोष्ठ ने पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपा
शहडोल बुधवार को लगभग 1:00 बजे कौमी एकता प्रकोष्ठ के लोग एकत्रित होकर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस महानिरीक्षक को एक ज्ञापन सौपा है,सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि शहडोल संभाग के कोतमा के अब्दुल रहमान उर्फ बल्लू,वाजिद कुरैशी और मोहित सिंह जैसे अपराधियों के द्वारा गौ तस्कर का कार्य किया जाता है।