सोहागपुर: चांदनी चौक में चाकू से हमला, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
जिला मुख्यालय में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदनी चौक में मंगलवार की सुबह 8 बजे लगभग चाकू बाजी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी राजकुमार गुप्ता निवासी वार्ड नं 27 ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि पुरानी रंजिश में उसके पैर पर अभिराज सिंह बरगाही ने चाकू मारकर घायल कर दिया है।