सोहागपुर: नगर के अंबेडकर चौक के पास ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना, दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे
जिला मुख्यालय में स्थित अंबेडकर चौक के पास में मंगलवार की रात 8 बजे लगभग ट्रांसफार्मर में आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई, जिससे धुआं और लपटें उठने लगीं। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। वहीं आग लगने वजह शॉर्ट सर्किट, ओवरलोडिंग, या आंतरिक खराबी माना जा रहा है।