सोहागपुर: सोन सभागार में कलेक्टर की उपस्थिति में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों का किया गया सम्मान
जिला मुख्यालय में स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय के सोन सभागार में कलेक्टर डॉ केदार सिंह की उपस्थिति में जिला प्रशासन ने मंगलवार की शाम 4 बजे लगभग हाई स्कूल एवं हायर सेकेन्ड्री की परीक्षा में प्रदेश की मेरिट में आने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान किया है। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा हाई स्कूल एंव हायर सेकेन्ड्री के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए।