ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक इको वैन पलटने से 5 छात्र घायल हो गए। यह हादसा बीटा-2 थाना क्षेत्र में चुहडपुर अंडरपास के पास मंगलवार सुबह 11 बजे हुआ। इको वैन में सवार छात्र बोटेनिकल गार्डन से गलगोटिया यूनिवर्सिटी जा रहे थे। रास्ते में अचानक वैन का टायर निकल गया, जिससे वाहन पलट गया। हादसे में सभी छात्रों को मामूली चोटें आईं।