मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर दोस्ती के बाद कथित मेजर ने शादी का झांसा देकर महिला से चार लाख की ठगी की। महिला एक बैंक में मैनेजर है। पैसे मिलने के बाद आरोपी ने महिला का फोन उठाना बंद कर दिया। मामले की शिकायत सेक्टर-20 थाने की पुलिस से मंगलवार शाम 4 बजे की।