नोएडा के सेक्टर-53 में बाइक सवार बदमाशों ने बाजार से लौट रही महिला के गले से सोने की दस ग्राम की चेन छीन ली। वारदात उस समय हुई जब महिला ई-रिक्शा से उतर रही थी। ये पूरी सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना रविवार की है जिसका सीसीटीवी फुटेज आया हैं। सेक्टर 24 थाने की पुलिस से पीड़िता ने मंगलवार की शाम 5 बजे शिकायत की है।