नोएडा की सेक्टर-145 अस्थाई डंप साइट को खाली कराया जा रहा है। ड्रोन सर्वे में सामने आया कि अब भी करीब 3.53 लाख टन वेस्ट डंपिंग साइट पर है। रोजाना करीब 1200 टन वेस्ट और आ रहा है। ये वेस्ट सेक्टर और गांवों का है। प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम ने मंगलवार दोपहर 1 बजे बताया कि 5 लाख टन वेस्ट का निपटारा प्राधिकरण कराएगा।