ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की ऑनलाइन मॉनिटरिंग का काम शुरू कर दिया है। बादलपुर स्थित 2 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी पर यह सिस्टम लागू हो चुका है।अधिकारियों ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे बताया कि इसकी मॉनिटरिंग सीधे कार्यालय से की जा रही है।