दादरी: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सखी वन स्टॉप सेंटर और राजकीय संप्रेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण, प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद
गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को सेक्टर-62 में स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर व राजकीय संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के साथ जिला जज अवनीश सक्सेना व जिला अधिकारी मनीष वर्मा मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने राजकीय संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया।