दादरी: सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार कैंटर चालक ने सड़क किनारे खड़े युवक को मारी टक्कर, युवक की हुई दर्दनाक मौत
नोएडा के सेक्टर-62 गोल चक्कर के समीप उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार कैंटर चालक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मूल रूप से संजीव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच की जा रही है।