रिविलगंज: सिताबदियारा के नदी किनारे से पुलिस ने 83 लीटर अंग्रेजी शराब व 2 ट्रैक्टर और 2 नाव के साथ 4 शराब कारोबारियों को पकड़ा
रिविलगंज थाना पुलिस ने सिताबदियारा के नदी किनारे से 83 लीटर अंग्रेजी शराब व 2 ट्रैक्टर और 2 नाव के साथ 4 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराब कारोबारियों में तीन डोरीगंज थाना क्षेत्र एवं एक रिविलगंज थाना क्षेत्र का निवासी है।