कोरांव: देवघट में बेलन नदी पर बने पुल को बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त होने के बाद विधायक ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
बेलन नदी पर बना देवघाट पुल भीषण बारिश और मिर्जापुर स्थित अथवा डैम से छोड़े गए पानी के कारण आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल का लगभग 40 से 50 प्रतिशत हिस्सा विस्थापित हो जाने के कारण इस पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद पुल के क्षतिग्रस्त होने से लोगों की आवाजाही बाधित हो गई थी।