प्रतापगढ़: गौरबारी गांव की युवती को बाजार से भगा ले गए युवक, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मुकदमा
अंतू थाना क्षेत्र के गौरबारी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति का आरोप है कि उनकी 20 वर्षीय बहन 31 अगस्त को घर के नजदीक स्थित बाजार में कपड़ा खरीदने की बात कह कर घर से निकली थी। फिर वापस नहीं लौटी। काफी ढूंढने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इस संबंध में लोगों ने बताया कि उनकी बहन को कुछ लोग भगाकर दिल्ली ले गए है । पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।