प्रतापगढ़: डेईडीह धौरहरा गांव के पास कटी शारदा सहायक खंड 36 नहर में सैकड़ों किसानों की फसल जलमग्न
प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी इलाके से होकर गुजरी शारदा सहायक खंड 36 नहर डेईडीह धौरहरा गांव के पास गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे ओवर फ्लो होने के चलते कट गई। नहर कटने से गांव के रविंद्र कुमार मिश्रा,राजकुमार, अवधेश कुमार, रमेश कुमार, राजेंद्र , विजय दुबे, करुणेश, दयाशंकर, राजेश महेश हरिजन मुन्ना चौबे समेत सैकड़ो लोगों की धान की फसल डूब कर नष्ट होने के कगार पर है।