प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जनपद के कई गांवों में रात्रि के समय ड्रोन दिखा, ग्रामीणों में दहशत
प्रतापगढ़ जनपद के सैफाबाद क्षेत्र के आसपास के लगभग एक दर्जन गांवों में बुधवार की रात लगभग 10:00 बजे से 11:00 बजे तक गांव के ऊपर ड्रोन दिखाई पड़े। जिससे ग्रामीणों में कौतूहल रहा। इस दौरान एक गांव में ड्रोन गिर पड़ा मिला। जिसको ग्रामीण उलट-पुलट कर देखते रहे। घटना की जानकारी रात में ही पुलिस को भी दी गई। इलाके के एकडरिया अमुवाही ढिंढुई समेत गांव में दिखाई दिया।