इंडिया गठबंधन के आह्वान पर 7 अक्टूबर को सभी प्रखंडों में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का पुतला दहन किया गया।
इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल शामिल रहे और सभी दल के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ।
इस मौके पर महागठबंधन के नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा लोकतंत्र की सबसे जवाबदेह करवाई में धांधली एवं एसआईआर के जरिए नागरिकों के मौलिक अधिकार पर हमले को लेकर सभी ने गहरा आक्रोश जाहिर किया । सभी ने सर्वसम्मति से इंडिया गठबंधन के नेताओ ने बताया कि राज्य व्यापी आंदोलन के तहत 8 अक्टूबर को बड़ी संख्या में आजाद हिंद आश्रम कांग्रेस जिला कार्यालय से ठीक 10:00 बजे जुलूस निकालकर प्रतिरोध मार्च करते हुए शेखपुरा के प्रमुख सड़क होते हुए समाहरणालय के मुख्य गेट पर पुतला दहन किया। जिसमें सभी प्रखंडों से किसान मजदूर छात्र नौजवान एवं महिलाएं भाग लेंगे और प्रधानमंत्री , गृहमंत्री एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंदी यादव आरजेडी जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह,सीपीआई जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय माले जिला सचिव विजय कुमार विजय,सीपीएम जिला सचिव बीरबल शर्मा समेत महागठबंधन के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।