बैरगनियां: छठ पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDO आनंद कुमार ने लालबकेया नदी समेत कई घाटों का किया निरीक्षण
बैरगनिया लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने को लेकर प्रशासन अलर्ट है। इसी क्रम में सीतामढ़ी SDO आनंद कुमार ने बैरगनिया पहुंचकर लालबकेया नदी समेत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।