भिवानी: रिपयेरिंग के लिए दी गई भिवानी निवासी व्यक्ति की बस को मैकेनिक ने बेचा, क़रीब 3 साल बाद दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला
पुलिस को दी शिकायत में रूद्रा कालोनी निवासी संजय ने बताया कि वह टूर एंड ट्रेवल का काम करता है। उसके पास एक टूरिस्ट बस थी। उसने अपनी बस की बाडी रिपेयरिंग करवाने के लिए जयपुर के दिल्ली बाइपास रोड निवासी संग्राम सिंह से फोन पर संपर्क किया। संग्राम सिंह 23 मार्च 2021 को उसके पास आया और बस की जांच की।