भिवानी: ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की जिला भिवानी के ब्रांच कार्यालय में हुई बैठक
जिसकी अध्यक्षता जिला के प्रधान संजय मिश्रा ने की। मंच का संचालन जिला महासचिव अनिल बडगुजर ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रांतीय प्रधान नरेन्द्र धीमान ने कर्मचारियों की मुख्य मांगों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य मांगों को लेकर यूनियन द्वारा जनस्वास्थ्य मंत्री डा.बनवारीलाल को बावल में ज्ञापन सौंपा जायेगा।