भिवानी: थाना सिविल लाइन पुलिस ने भीम स्टेडियम भिवानी से स्कूटी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर-13 के मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार ने भीम स्टेडियम भिवानी से स्कूटी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को सेक्टर 13 हुड्डा मार्केट से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान आनंद पुत्र रामफल निवासी निगाना खुर्द तोशाम, जिला भिवानी के रूप में हुई है