भिवानी: ग्वार फैक्टरी क्षेत्र निवासी एक किशोरी की अचानक पेट दर्द से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
अचानक से पेट में दर्द होने से किशोरी की मौत होने का मामला सामने आया है। ग्वार फैक्टरी क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी कक्षा 11वीं में पढ़ती थी। अचानक ही उसके पेट में दर्द हो गया। स्वजन उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी तबीयत में सुधार होने पर स्वजन उसे वापस घर ले गए।