भिवानी: कांग्रेस नेत्री सविता मान ने हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम के तहत गांव उमरावत व हालुवास में महिलाओं को किया संबोधित
महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सविता मान ने कहा कि आज प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है और बदलाव चाहती है। जनता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। सविता मान बुधवार को हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम के तहत गांव हालवास व उमरावत में महिलाओं को संबोधित कर रही थी।