नशामुक्त जमुई के संकल्प को जन-जन तक पहुंचा रहीं जीविका दीदियां!
जमुई सदर प्रखंड के मंझवे स्थित प्रतिभा जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियां छतरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में घर-घर और गांव-गांव पहुंचकर लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिला रही हैं। उनके इस सामूहिक प्रयास का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
दीदियां लोगों से अपील कर रही हैं कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करें। बच्चों एवं युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को शिक्षा, खेल तथा रचनात्मक गतिविधियों की सकारात्मक दिशा में लगाएं। साथ ही, नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी जिला प्रशासन अथवा स्थानीय प्रशासन को दें।
जमुई को नशामुक्त बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, जीविका दीदियों के इस प्रयास से जुड़ें और अपने परिवार, समाज एवं आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए इस अभियान को जन-आंदोलन बनाएं।
नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां!
नशामुक्त जमुई – स्वस्थ जमुई, सशक्त जमुई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar
Bihar Education Department
#नशामुक्तजमुई #नशामुक्तबिहार #जीविकादीदी #जिलाप्रशासनजमुई
Jamui, Bihar | Nov 4, 2026