एक बेहतर समाज, खुशहाल परिवार और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का सपना लेकर जीविका दीदियां आज नशामुक्ति की अलख जगा रही हैं। उनकी यह पहल सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को नशे के अंधकार से बचाकर उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाने का एक भावनात्मक संकल्प है।
जमुई सदर प्रखंड के मंझवे स्थित प्रतिभा जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियां छतरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिला रही हैं और नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रही हैं।
दीदियों की अपील है कि हम स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करें। बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को शिक्षा, खेल एवं रचनात्मक कार्यों की सही दिशा में लगाएं। नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी जिला प्रशासन अथवा स्थानीय प्रशासन को दें।
आइए, हम सभी जिलेवासी मिलकर जमुई को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें और इस मुहिम को जन-आंदोलन बनाएं।
क्योंकि नशामुक्त समाज ही खुशहाल परिवार और उज्ज्वल भविष्य की पहचान है।
🌿 नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
#jamuiupdates
#jamuinews
#नशामुक्तजमुई
#नशामुक्तजमुई #जीविकादीदी #नशामुक्तबिहार #स्वस्थसमाज
Jamui, Bihar | Nov 4, 2026