आज़मगढ़: धूप से स्कूली बच्चों व अभिभावकों का हाल है बेहाल, कलेक्ट्रेट पर उप्र अभिभावक संघ ने समय परिवर्तन की मांग कर सौंपा ज्ञापन
लगातार बढ़ रही गर्मी ने स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ा दी है। इसे देखते हुए स्कूलों में समय परिवर्तन की मांग की गयी है।इसे लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश अभिभावक संघ ने कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी से मुलाकात कर स्कूली बच्चों को ध्यान में रखते हुए समय बदलने की मांग की है। अभिभावक संघ के प्रदेश सचिव गोविंद दूबे का कहना था कि पारा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है।