आज़मगढ़: पुलिस लाइन मैदान से प्रथम चरण के चुनाव के लिए जनपद से पुलिस फोर्स को बस से किया गया रवाना
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण के चुनाव हेतु जनपद से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए पुलिस फोर्स को मंगलवार को पुलिस लाइन के मैदान से रवाना किया गया। बता दें कि प्रथम चरण में 19 अप्रैल को रामपुर समेत आठ जिलों में वोट डाले जाएंगे। इसी के मद्देनजर चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए आजमगढ़ से भी पुलिस फोर्स को प्रथम चरण के चुनाव के लिए भेजा गया।