आज़मगढ़: जमीन दसवां गांव में हैंडपंप में लगे मोटर में करंट की चपेट में आने से महिला घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
अतरौलिया थाना क्षेत्र के जमीन दसवां गांव की निवासी सुखिया हैण्ड पंप चलाकर नहाने जा रही थी। जबकि हैंडपंप में लगे मोटर में करंट आ रहा था। जैसे ही सुखिया नहाने के लिए हैंडपंप पकड़ी वैसे ही सुखिया को करंट मार दिया। करंट की चपेट में आने के बाद सुखिया गिर गई। जिससे सुखिया का पैर टूट गया। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा इलाज़ चल रहा है