आज़मगढ़: कोईनहा के पास बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से महिला हुई घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कोईनहा के पास बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से महिला घायल हो गई। घायल की पहचान पाती गांव निवासी बिंद्रावती देवी के रूप में हुई है। वह अपने बेटे नागेंद्र के साथ तहबरपुर से दवा लेकर वापस बाइक से लौट रही थीं कि तभी गड्ढे से बचने के चक्कर में बाइक गिर गई। उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।