समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1772,,
दिनांक 03/11/2026,
==================
बिना नंबर की नई गाड़ी से 231.48 लीटर विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार:-
मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया की टीम द्वारा मंगलवार को सुबह अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अररिया की ओर से आ रही एक बिना नंबर प्लेट की बिल्कुल नई (ब्रांड न्यू) गाड़ी को जब्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान संदेह के आधार पर मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा किया गया। इसी क्रम में वाहन का अगला टायर पंचर हो जाने के कारण वाहन की गति धीमी पड़ गई, जिसके फलस्वरूप टीम द्वारा जलालगढ़ बाजार के पास वाहन को पकड़ लिया गया।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से विभिन्न ब्रांड की कुल 231.48 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से वहां चालक को गिरफ्तार किया गया, जबकि वाहन में सवार अन्य व्यक्ति परिस्थिति का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहा।गिरफ�
Purnia, Bihar | Nov 3, 2026