समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1774
दिनांक 03 नवम्बर 2026,
=================
पूर्णिया में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स एवं समाचार माध्यमों के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन प्रेस क्लब (जिला जनसंपर्क कार्यालय) पूर्णिया में आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली सूचनाओं की विश्वसनीयता और तथ्यात्मकता सुनिश्चित करने के साथ-साथ जिला प्रशासन के जनोपयोगी कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है।
बैठक के मुख्य बिंदु:---
अपुष्ट एवं भ्रामक खबरों पर रोक:-- सोशल मीडिया पर बिना तथ्यात्मक पुष्टि के किसी भी समाचार, वीडियो या संवेदनशील सूचना का प्रसारण न करने का निर्देश दिया गया।
आपदा प्रबंधन में सावधानी:- बाढ़, अग्निकांड या अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में बिना सत्यापित आंकड़ों या अफवाहों को साझा करने से बचने की अपील की गई।
विकासात्मक कार्यों का प्रचार-प्रसार:- इन्फ्लुएंसर्स और मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नवाचारों और विकासात्मक पहलों को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार:-- सांप्रदायिक सौहार्द, सामाजिक समरसता, शांति व्यवस्था और व्यक्तिगत निजता का सम्मान करते हुए जिम्मेदार तरीके से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करने का सुझाव दिया गया।
बैठक के अंत में सभी प्रतिनिधियों से जिला प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने और जनहित में सकारात्मक वातावरण के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई।
बैठक में श्री प्रणव कुमार सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सह मीडिया मॉनिटरिंग सेल सदस्य तथा तकनीकी अधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 3, 2026