समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:1775,
दिनांक:-03/11/2026,
==================
पूर्णिया में छठ महापर्व की तैयारी तेज: जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने चुनापुर कारी कोशी नदी छठ घाट का किया औचक निरीक्षण:-
आगामी लोक आस्था के महापर्व ' छठ' को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
इसी कड़ी में मंगलवार को जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न छठ घाटों का भौतिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने
कारी कोसी नदी छठ घाट की साफ सफाई करने का निर्देश मौके पर उपस्थित नगर आयुक्त नगर निगम पूर्णिया को दिया गया।
प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छठ व्रतियों और पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिला प्रशासन पूर्णिया महापर्व के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के लिए कटिबद्ध है।
==================
डीपीआरओ,पूर्णिया
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 3, 2026