छतरपुर में आयोजित डोज़ बॉल प्रतियोगिता में कमेंट करने पर हुए विवाद में दमोह के बच्चों से मारपीट, वीडियो आया सामने वायरल
दमोह। डोज बॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने छतरपुर गए दमोह के स्कूली बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो आज बुधवार दोपहर 12 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि छतरपुर में संभाग स्तरीय डोज बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें दमोह सागर, छतरपुर के बच्चे भाग ले रहे थे। जिसमें कमेंट करने पर हुए विवाद के बाद दमोह के कुछ बच्चों के साथ मारपीट की गई, पास में मौजूद बच्चा ने यह घटना अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया
वही टीम की देखरेख कर रहे शिक्षक के मौके पर मौजूद नहीं होने की बात भी सामने आई है। इसके साथ दमोह के बच्चों को भोजन नहीं मिलने के भी आरोप लगाए गए। हालांकि विवाद की मुख्य वजह अभी सामने नहीं आई है। की आखिर कुछ और भी बात हुई है। या नहीं जहां टीम के बुधवार शाम दमोह लौटने के बाद बच्चों से जानकारी लेने पर ही घटना की पूरी स्थिति सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
Damoh, Damoh | Oct 7, 2026