सेवा से संकल्प अभियान
==
विकसित भारत संकल्प सभा तथा सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम के दौरान बदलते दौर का मध्य प्रदेश’ जिला विकास पुस्तिका का किया गया वितरण
==
सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत आज उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आयोजित संकल्प सभा तथा सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘बदलते दौर का मध्य प्रदेश’ के अंतर्गत दमोह जिले की विकास यात्रा एवं उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का वितरण किया गया। पुस्तिका का वितरण जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों को किया गया।
पुस्तिका के माध्यम से दमोह जिले में विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों, उपलब्धियों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। इस दौरान नागरिकों को जिले की विकास गाथा से अवगत कराया गया तथा विकास कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।
जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित इस पुस्तिका के माध्यम से जिले के विकास की दिशा में किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों एवं विभिन्न उपलब्धियों को संक्षिप्त एवं सहज रूप में नागरिकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उपस्थित नागरिकों ने पुस्तिका में प्रकाशित विकास संबंधी जानकारी में रुचि दिखाई।