सरदारपुर: सरदारपुर में कांग्रेस ने भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ, विधायक ग्रेवाल समेत कई नेता शामिल
Sardarpur, Dhar | Oct 13, 2025 सरदारपुर में कांग्रेस ने भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया। यह आयोजन सरदारपुर में जनपद पंचायत के समीप श्री गणेश मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में हुए सद्बुद्धि यज्ञ में विधायक समेत कांग्रेस नेताओं ने आहुतियां डाली।