सरदारपुर: ग्राम शेरगढ़ बरखेड़ा रोड पर टेंपो पर लूट की कोशिश कर रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा, वीडियो वायरल
Sardarpur, Dhar | Oct 11, 2025 कानवन व राजोद थाना अंतर्गत शेरगढ़ बरखेड़ा रोड पर बाइक सवार बदमाशो ने लोडिंग टेंपो पर चढ़कर लूटपाट की कोशिश की। लेकिन टेंपो में सवार लोगों ने मौके पर गाड़ी नहीं रोकी तथा गांव में पहुंचकर एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि उनके अन्य साथी भाग निकला। पकड़े गए बदमाश का वीडियो वायरल हो रहा है।