सरदारपुर: सरदारपुर में कल कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सरकार की सद्बुद्धि के लिए करेगी यज्ञ
Sardarpur, Dhar | Oct 12, 2025 सरदारपुर में कल सोमवार को कांग्रेस द्वारा सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में आयोजित उक्त कार्यक्रम कल सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनपद पंचायत के पास श्री गणेश मंदिर पर किया जाएगा।