सरदारपुर: अमझेरा में फ्लाइंग किस को लेकर दो पक्षों में विवाद और मारपीट, वीडियो आया सामने, 15 पर मामला दर्ज
Sardarpur, Dhar | Oct 12, 2025 अमझेरा में महिला को फ्लाइंग किस देने की बात को लेकर 2 पक्षो में जमकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान 2 पक्षो में जमकर मारपीट भी हुई। मारपीट का वीडियो घर के सामने लगें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अमझेरा थाना पुलिस ने 15 लोगो पर प्रकरण दर्ज किया है।