सरदारपुर: राजगढ़ में दाउदी बोहरा समाज ने डाॅ. सैयदना साहब के जन्मदिन पर जुलूस निकाला, सैकड़ों लोग हुए शामिल
Sardarpur, Dhar | Oct 11, 2025 दाउदी बोहरा समाज ने डाॅ. सैयदना साहब का जन्मदिन बडे़े ही धुमधाम से मनाते हुए इस अवसर पर बोहरा समाज ने राजगढ़ में जुलुस भी निकाला। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। जुलुस वार्ड 12 स्थित मस्जिद से प्रारंभ हुआ जो शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ मैला मैदान स्थित गार्डन पर समापन हुआ।