सरदारपुर: रिंगनोद में टोल टैक्स के पास बाइक सवार 2 युवकों से लूट, अज्ञात बदमाश ₹35 हजार, बाइक व मोबाइल ले गए
Sardarpur, Dhar | Oct 12, 2025 राजगढ़-कुक्षी रोड पर ग्राम रिंगनोद में टोल टैक्स के पास बाइक सवार 2 युवकों से अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया हैं। बदमाश 35 हज़ार रुपये, बाइक व मोबाइल लूट कर ले गए है। मामले में रिंगनोद चौकी पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।