राशमि: राशमी में पर्युषण महापर्व शुरू, चिंतामणी पार्श्वनाथ के दर्शन, मंदिर को फूलों और बिजली की रोशनी से सजाया गया
कस्बे में जैन धर्म का महापर्व पर्वाधिराज पर्युषण मंगलवार को खुशी और भक्ति के साथ शुरू हुआ। यह आठ दिवसीय महापर्व है। कस्बे के श्री चिंतामणी पार्श्वनाथ जैन मंदिर में पहले दिन खास आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर को बिजली की रोशनी और फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। बिजली की झालरों और फूल बंगले से मंदिर बहुत सुंदर लग रहा था। मंदिर के गर्भगृह में भगवान चिंता