खरसावां: खरसावां में झामुमो ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया
छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर झामुमो ने भाजपा पर निशाना साधा है. खरसावां के झामुमो कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में विधायक दशरथ गागराई और झामुमो के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो ने भाजपा पर छात्रों के मुद्दों को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया. रविवार दोपहर लगभग एक बजे विधायक ने कहा - छात्रों और युवाओं को किसी भी राजनीतिक स