कालपी तहसील क्षेत्र में जोल्हुपुर मोद से कदौरा तक जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ शनिवार और रविवार मध्यरात्रि बड़ी कार्रवाई की है, वही रविवार दोपहर 1 बजे एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्रवाई के दौरान मौरंग से ओवरलोडेड 17 ट्रक पकड़कर सीज किए गए हैं, जिन्हें गल्ला मंडी परिसर कालपी और कदौरा में खड़ा करा दिया है।