छीपाबड़ोद: छीपाबडौद तहसील क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कार्य होगा: सिंघवी
दिनांक 18.03.2025 को ग्राम भवानीपुरा एवं काकोडीखेडा तहसील छीपाबडौद के समस्त ग्रामीणो ने परवन सिंचाई परियोजना में डूब क्षेत्र में आने के कारण लिंक रोड़ का निर्माण एवं ऊंचा कराने की मांग की थी। इस संबंध में विधायक सिंघवी ने उच्च अधिकारीयों को अवगत कराया और विधायक सिंघवी की अनुशंसा पर विभाग द्वारा सारथल से भावपुरा रोड का 2 करोड़ 92 लाख रूपये का टेंडर लगा दिया।