छीपाबड़ोद: काकोणी मार्ग पर सात दिन पुराना शव नाले में मिला, हालत शत-विक्षत
सारथल कस्बे से करीब दो किलोमीटर दूर काकोनी मार्ग पर बरसाती नाले में मंगलवार सुबह अधेड़ का शत-विक्षत शव मिला। शव की हालत देखकर पुलिस ने मामला संदिग्ध माना। मौके को साक्ष्य संरक्षण के लिए प्रतिबंधित किया गया। शव की पहचान सोशल मीडिया ग्रुप में फोटो वायरल होने के बाद हुई। मृतक की पहचान जोधराज नागर, उम्र 50 वर्ष, निवासी सारथल के रूप में हुई।